Up gk full guide

UP GK in Hindi: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, 18 मण्डल और जिलों का संपूर्ण इतिहास

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा और सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध राज्य है। यदि आप UPPCS, RO/ARO, UP Police, UPSSSC VDO, या Railway जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो UP GK in Hindi आपकी सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है।
इस विशेष और संपूर्ण गाइड में हम उत्तर प्रदेश के स्थापना इतिहास, भौगोलिक सीमाओं, राजकीय प्रतीकों, सभी 18 मण्डलों और नवसृजित जिलों के इतिहास को पूरी गहराई से समझेंगे ताकि परीक्षा में आपका एक भी नंबर न छूटे।

उत्तर प्रदेश का नामकरण, स्थापना एवं राजधानी का इतिहास

उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप और नाम कई ऐतिहासिक बदलावों से होकर गुजरा है। परीक्षा की दृष्टि से इसका क्रमिक इतिहास जानना बेहद जरूरी है:

1. नामकरण का सफर (1834 से अब तक)

  • आगरा प्रेसीडेंसी: इसकी स्थापना 14 नवंबर 1834 को ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1833’ के तहत हुई थी। इसके प्रथम गवर्नर चार्ल्स मेटकॉफ थे, जिन्हें भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है। इसकी राजधानी आगरा थी, जिसे 1 जून 1836 को समाप्त कर दिया गया।
  • उत्तर-पश्चिमी प्रांत: इसकी स्थापना 1836 में हुई, जहाँ राजस्व वसूलने के लिए ‘महालवाड़ी प्रणाली’ लागू की गई थी।
  • उत्तर-पश्चिमी प्रांत (आगरा व अवध): यह नाम 1877 में अस्तित्व में आया।
  • संयुक्त प्रांत (आगरा व अवध): 1902 में प्रांत का नाम बदलकर यह रखा गया।
  • संयुक्त प्रांत (United Province): 1937 में इसे केवल ‘संयुक्त प्रांत’ कहा जाने लगा।
  • उत्तर प्रदेश: 24 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक रूप से ‘उत्तर प्रदेश’ नाम मिला। इस ऐतिहासिक नामकरण के समय यहाँ के गवर्नर पेरोशा मोदी थे।

2. उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (UP Day)

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में आधिकारिक तौर पर हर साल 24 जनवरी को ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ मनाने की घोषणा की।
  • पहली बार 24 जनवरी 2018 को महाराष्ट्र राज्य की तर्ज पर यह दिवस मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। इसी दिन राज्य में प्रसिद्ध ODOP (One District One Product – एक जिला एक उत्पाद) योजना का भी शुभारंभ हुआ था।
  • करेंट अफेयर्स अपडेट: 26 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश का 77वाँ स्थापना दिवस मनाया गया (1950 से गणना के आधार पर)। इस विशेष अवसर पर मेधावी पुरुष खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जिसके तहत ₹3,11,000 की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाती है।

3. राजधानी में बदलाव का इतिहास

  • 1836 – 1858: आगरा
  • 1858 – 1921: प्रयागराज (इलाहाबाद)
  • रोचक तथ्य: 1 नवंबर 1858 को लॉर्ड कैनिंग ने प्रयागराज के मिन्टो पार्क (मदन मोहन मालवीय पार्क) में महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र पढ़ा था। इसी के साथ प्रयागराज भारत की एक दिन की राजधानी भी बना था।
  • 1921 – 1935: लखनऊ (आंशिक रूप से)
  • 1935 से अब तक: लखनऊ (पूर्णतः)

उत्तर प्रदेश की विभिन्न राजधानियाँ

  • धार्मिक व सांस्कृतिक राजधानी: वाराणसी
  • न्यायिक राजधानी: प्रयागराज
  • आर्थिक व औद्योगिक राजधानी: कानपुर

राज्य का पुनर्गठन एवं विभाजन

  • राज्य का पुनर्गठन: 1 नवंबर 1956 को उत्तर प्रदेश का भाषाई और प्रशासनिक आधार पर पुनर्गठन किया गया।
  • राज्य का विभाजन: 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा विभाजन हुआ, जब इसके 13 पर्वतीय (पहाड़ी) जिलों को काटकर एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया।

उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, 2000 से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • लोकसभा में पारित: 1 अगस्त 2000
  • राज्यसभा में पारित: 10 अगस्त 2000
  • राष्ट्रपति के हस्ताक्षर: 20 अगस्त 2000 (तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन द्वारा)
  • विभाजन के समय प्रमुख पद:
  • राज्यपाल: सूरजभान
  • मुख्यमंत्री: राजनाथ सिंह
  • प्रधानमंत्री: अटल बिहारी वाजपेयी
  • सीटों में बदलाव: विभाजन से पहले यूपी में विधानसभा की 425 सीटें थीं। वर्तमान में विधानसभा की 403 सीटें और विधान परिषद की 100 सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्रफल

  • भौगोलिक विस्तार:
  • अक्षांशीय विस्तार (Latitudinal Expansion): 23o 6′ उत्तरी अक्षांश से 30o 24′ उत्तरी अक्षांश तक।
  • देशांतरीय विस्तार (Longitudinal Expansion): 77o 05′ पूर्वी देशांतर से 84o 38′ पूर्वी देशांतर तक।
  • प्रदेश का कुल अक्षांशीय विस्तार 7o 36′ है।
  • भौगोलिक सीमाएँ: उत्तर में सहारनपुर, दक्षिण में सोनभद्र, पूर्व में बलिया और पश्चिम में शामली जिला स्थित है। पूर्व से पश्चिम की कुल लंबाई 650 किमी और उत्तर से दक्षिण की चौड़ाई 240 किमी है।

क्षेत्रफल की स्थिति

  • विभाजन से पहले प्रदेश का क्षेत्रफल 2,94,411 वर्ग किमी था।
  • वर्तमान में उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2,40,920 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.33% है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से शीर्ष 5 बड़े जिले:
  1. लखीमपुर खीरी (सबसे बड़ा जिला – 7,680+ वर्ग किमी)
  2. सोनभद्र (6,788 वर्ग किमी)
  3. हरदोई (5,909 वर्ग किमी)
  4. सीतापुर (5,742 वर्ग किमी)
  5. प्रयागराज (5,482 वर्ग किमी)
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से शीर्ष 4 सबसे छोटे जिले:
  1. हापुड़ (सबसे छोटा जिला – 660 वर्ग किमी)
  2. भदोही (1,015 वर्ग किमी)
  3. गाजियाबाद (1,039 वर्ग किमी)
  4. शामली (1,167 वर्ग किमी)

वर्षा का वितरण

  • सर्वाधिक वर्षा वाला जनपद: गोरखपुर
  • सबसे कम वर्षा वाला जनपद: मथुरा

अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ (Border Sharing)

उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) और 1 अंतर्राष्ट्रीय देश (नेपाल) के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

1. अंतर्राष्ट्रीय सीमा (नेपाल)

उत्तर प्रदेश के 7 जिले नेपाल देश के साथ 579 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं:

  • पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच (रुपईडीहा बॉर्डर), श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज (सोनौली बॉर्डर)

2. केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली)

  • यूपी के 3 जिले दिल्ली से लगते हैं: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बागपत

3. अन्य राज्यों के साथ सीमाएँ

  • हिमाचल प्रदेश (HP): केवल 1 जिला (सहारनपुर) सीमा साझा करता है। यह यूपी के साथ सबसे कम सीमा साझा करने वाला राज्य है। सहारनपुर, हिमाचल के सिरमौर जिले से स्पर्श करता है। यहाँ से गुजरने वाले प्रमुख नेशनल हाईवे NH_{44} और NH-5 हैं। यहाँ टोंस नदी पर किशाऊ बांध परियोजना स्थित है।
  • उत्तराखंड: इसके साथ यूपी के 7 जिले सीमा बनाते हैं: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत
  • हरियाणा: इसके साथ यूपी के 6 जिले लगते हैं: सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा। यूपी और हरियाणा के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दीक्षित अवार्ड का संबंध है।
  • राजस्थान: यूपी के 2 जिले (मथुरा और आगरा) राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर जिलों से सीमा साझा करते हैं। दोनों राज्यों के बीच चम्बल नदी प्राकृतिक सीमा बनाती है। विदेशी पर्यटकों के लिए यहाँ स्वर्ण त्रिकोण (दिल्ली – आगरा – जयपुर) बेहद प्रसिद्ध है।
  • मध्य प्रदेश (MP): उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 11 जिले मध्य प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करते हैं: आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, mirzapur और सोनभद्र। यूपी और एमपी के बीच प्राकृतिक सीमा बनाने वाली प्रमुख नदी धसान नदी है। दोनों राज्यों के बीच केन-बेतवा लिंक परियोजना भी संचालित है।
  • ललितपुर फैक्ट: ललितपुर जिला मध्य प्रदेश से तीनों ओर से घिरा हुआ है और यह यूपी का एकमात्र ऐसा जिला है जो सिर्फ एक जिले (झांसी) के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • छत्तीसगढ़: केवल 1 जिला (सोनभद्र) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लगता है। यहाँ कन्हार नदी परियोजना (यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड की संयुक्त परियोजना) स्थित है।
  • झारखंड: केवल 1 जिला (सोनभद्र) झारखंड के गढ़वा जिले से सीमा साझा करता है।
  • विशेष तथ्य (सोनभद्र): सोनभद्र भारत का एकमात्र ऐसा जिला है जो 4 राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) की सीमाओं को स्पर्श करता है।
  • बिहार: यूपी के 7 जिले बिहार राज्य के साथ सीमा बनाते हैं: महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्रगण्डक परियोजना यूपी, बिहार और नेपाल की संयुक्त परियोजना है। इसके अलावा कर्मनाशा नदी यूपी और बिहार के बीच प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती है。

NCR, SCR एवं राजकीय प्रतीक

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR – National Capital Region)

NCR का कुल क्षेत्रफल 14,826 वर्ग किमी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं:

  1. गाजियाबाद | 2. गौतम बुद्ध नगर | 3. बुलंदशहर | 4. हापुड़ | 5. मेरठ | 6. बागपत | 7. शामली | 8. मुजफ्फरनगर
  • प्रस्तावित जनपद: एनसीआर में शामिल करने के लिए अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और बिजनौर जिले प्रस्तावित हैं।

राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR – State Capital Region)

लखनऊ के आस-पास के क्षेत्रों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने के लिए SCR का गठन किया गया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 27,026 वर्ग किमी है। ‘यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री (CM) होते हैं। इसमें 6 जनपद शामिल हैं:

  • लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई और रायबरेली

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक

  • राजकीय चिन्ह (1938 में स्वीकृत): एक वृत्त के भीतर दो मछलियाँ (अवध के मुस्लिम शासकों का प्रतीक), तीर-धनुष (भगवान श्री राम का प्रतीक) और तीन तरंग लाइनें (गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम का प्रतीक) हैं। यह राजकीय चिन्ह लखनऊ के रुमी दरवाजा से स्वीकृत किया गया था।
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा (Swamp Deer या दलदली हिरण)। यह मुख्य रूप से मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और अमरोहा के वन्यजीव क्षेत्रों में पाया जाता है।
  • राजकीय पक्षी: सारस या क्रौंच (वैज्ञानिक नाम: Grus Antigone)। यह दुनिया का सबसे विशाल उड़ने वाला पक्षी है जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इटावा की सरसई नावर झील सारस के प्रजनन के लिए प्रसिद्ध है, जबकि औरैया में सारस कंजर्वेशन एवं रिजर्व सेंटर स्थापित है।
  • राजकीय वृक्ष: अशोक (दुखों को दूर करने वाला तथा प्रेम, सौंदर्य व स्मृति का प्रतीक)।
  • राजकीय पुष्प: पलाश या टेसू (वैज्ञानिक नाम: Butea Monosperma)। इसे ‘फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट’ (जंगल की आग) भी कहा जाता है। इसे 4 जनवरी 2011 को राजकीय पुष्प घोषित किया गया था।
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राजकीय मछली: चितला
  • राजकीय नृत्य: कथक
  • प्रदेश का जलीय जीव: गंगा डॉल्फिन (अक्टूबर 2023 में घोषित)।

उत्तर प्रदेश के सभी 18 मण्डल और उनके जिले

उत्तर प्रदेश प्रशासनिक रूप से 18 मण्डलों में विभाजित है। नीचे दी गई तालिका में सभी मण्डलों और उनकी प्रमुख विशेषताओं को दर्शाया गया है:

क्रममण्डल का नामजनपदों की संख्याशामिल जिले एवं मुख्य विशेषताएं
1सहारनपुर3सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर।
2मुरादाबाद5मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, रामपुर। इस मण्डल की प्रमुख नदी रामगंगा है। रामपुर में प्रसिद्ध ‘रजा लाइब्रेरी’ स्थित है।
3बरेली4बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत।
4मेरठ6मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर। इस मण्डल के सभी जनपद NCR के अंतर्गत आते हैं।
5अलीगढ़4अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा। यह प्रदेश का सबसे नया (18वाँ) मण्डल है, जिसकी स्थापना 17 अप्रैल 2008 को आगरा मण्डल से अलग करके की गई थी।
6आगरा4आगरा (यमुना नदी), फिरोजाबाद (ईषन नदी), मैनपुरी, मथुरा (यमुना नदी)।
7झांसी3झांसी, जालौन, ललितपुर। झांसी शहर की स्थापना 1613 में ओरछा के राजा वीरसिंह जूदेव ने की थी। बेतवा नदी को झांसी मण्डल की जीवन रेखा कहा जाता है। यहाँ प्रसिद्ध रानी महल का निर्माण रघुनाथ राव ने करवाया था।
8कानपुर6कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में गंगा नदी के तट पर मुगल घाट और प्रसिद्ध भेद कुण्ड स्थित है।
9चित्रकूट4चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर। चित्रकूट मण्डल की प्रमुख नदियाँ मंदाकिनी, केन, यमुना और बेतवा हैं। बाधे नदी चित्रकूट और बांदा के कुछ हिस्सों में बहती है। महोबा का रहेली का सूर्य मंदिर उत्तर भारत का कोणार्क कहा जाता है। चित्रकूट के गणेश बाग को मिनी खजुराहो (निर्माण: पेशवा विनायक राव द्वारा) और महोबा के चरखारी को बुन्देलखण्ड का कश्मीर कहा जाता है।
10लखनऊ6रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क को एशिया का सबसे बड़ा पार्क माना जाता है।
11प्रयागराज4प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर।
12मिर्जापुर3मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही।
13वाराणसी4वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली। वाराणसी (गंगा नदी) में देश का पहला मल्टीमॉडल टर्मिनल बना है। गाजीपुर को ‘काशी की बहन’ कहा जाता है। वाराणसी का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जापान की सहायता से निर्मित है।
14आजमगढ़3आजमगढ़, मऊ, बलिया (यूपी का सबसे पूर्वी जनपद)। आजमगढ़ में तमसा और मझुई नदियों के संगम पर ऋषि दुर्वासा का आश्रम है। तमसा नदी आजमगढ़ शहर के बीच से बहती है।
15गोरखपुर4गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया। राप्ती नदी को गोरखपुर का शोक कहा जाता है।
16बस्ती3सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर (मुख्यालय: खलीलाबाद)। बस्ती मुख्य रूप से कुआनों नदी के तट पर है। यहाँ मनोरमा नदी के तट पर प्रसिद्ध मखौड़ा धाम स्थित है।
17देवीपाटन4श्रावस्ती, bahrich, बलरामपुर, गोण्डा। इस मण्डल का मुख्यालय गोण्डा में है। प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर बलरामपुर में स्थित है। प्रमुख नदियाँ: राप्ती, बूढ़ी गंगा, सरयू, सुवा, कुआनों और बिस्ला हैं।
18अयोध्या5बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर। सुल्तानपुर का प्राचीन नाम कुशभवनपुर था और बाराबंकी को पूर्वांचल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

मुख्यालय से भिन्न नाम वाले जनपद

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के प्रशासनिक मुख्यालयों के नाम उनके मूल जिले के नाम से अलग हैं, जो परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं:

  • अमेठी: गौरीगंज
  • संत कबीर नगर: खलीलाबाद
  • श्रावस्ती: भिनगा
  • गौतम बुद्ध नगर: नोएडा
  • कौशाम्बी: मंझनपुर
  • अम्बेडकर नगर: अकबरपुर
  • कुशीनगर: पडरौना
  • सिद्धार्थ नगर: नौगढ़
  • सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज
  • सम्भल: बहजोई
  • कानपुर देहात: अकबरपुर माती
  • फर्रुखाबाद: फतेहगढ़
  • जालौन: उरई
  • भदोही: ज्ञानपुर

जिलों के बदले गए नाम

समय-समय पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नामों में ऐतिहासिक व सांस्कृतिक बदलाव किए गए हैं:

  • इलाहाबादप्रयागराज (वर्ष 2018 में परिवर्तित)
  • फैजाबादअयोध्या (वर्ष 2018 में परिवर्तित)
  • प्रबुद्धनगरशामली
  • पंचशील नगरहापुड़
  • भीमनगरसम्भल
  • ज्योतिबाफुले नगरअमरोहा
  • महामाया नगरहाथरस
  • काशीराम नगरकासगंज
  • रमाबाई नगरकानपुर देहात
  • छत्रपति शाहू जी महाराज नगरअमेठी
  • संत रविदास नगरभदोही

उत्तर प्रदेश में नगर निगम व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय नगरीय स्वायत्त शासन व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में कुल 17 नगर निगम हैं।

  • नगर निगम का प्रमुख: मेयर या महापौर कहलाता है।
  • प्रशासनिक प्रमुख: प्रशासनिक कार्यों के लिए नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) जिम्मेदार होता है।
  • कानूनी आधार: उत्तर प्रदेश में नगर निगम व्यवस्था नगर निगम अधिनियम, 1959 के तहत संचालित होती है।
  • प्रथम नगर निगम: उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम कानपुर बना था, जिसके बाद क्रमशः लखनऊ और प्रयागराज को यह दर्जा मिला।

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों की सूची:

  1. सहारनपुर | 2. मुरादाबाद | 3. बरेली | 4. मेरठ | 5. गाजियाबाद | 6. अलीगढ़ | 7. मथुरा (2017) | 8. आगरा | 9. फिरोजाबाद | 10. कानपुर | 11. शाहजहांपुर (2018) | 12. प्रयागराज | 13. वाराणसी | 14. अयोध्या (2017) | 15. गोरखपुर | 16. झांसी | 17. लखनऊ

उत्तर प्रदेश के नवसृजित जिले (New Districts Timeline)

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए पुराने बड़े जिलों को काटकर नए जिले बनाए गए। इनका सही कालानुक्रमिक (Chronological) इतिहास इस प्रकार है:

  1. महोबा: 11 फरवरी 1995 को हमीरपुर जिले से अलग करके बनाया गया।
  2. अम्बेडकर नगर: 29 सितंबर 1995 को अयोध्या जनपद से अलग करके बनाया गया (मुख्यालय: अकबरपुर)।
  3. कौशांबी: 4 अप्रैल 1997 को प्रयागराज से अलग करके बनाया गया।
  4. अमरोहा: 15 अप्रैल 1997 को मुरादाबाद जिले से अलग करके गठित हुआ।
  5. हाथरास: 3 मई 1997 को अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जनपद के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया।
  6. चित्रकूट: 6 मई 1997 को बांदा जनपद से अलग करके नया जिला बना।
  7. चंदौली: 20 मई 1997 को वाराणसी से अलग करके गठित किया गया।
  8. श्रावस्ती: 22 मई 1997 को बहराइच जनपद से अलग करके बनाया गया।
  9. बलरामपुर: 25 मई 1997 को गोण्डा और सिद्धार्थनगर के कुछ हिस्सों को अलग करके बनाया गया।
  10. गौतम बुद्ध नगर: 1997 में गाजियाबाद और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को काटकर सृजित किया गया।
  11. संत कबीर नगर: 5 सितंबर 1997 को बस्ती और सिद्धार्थनगर जनपद के हिस्सों से बनाया गया।
  12. औरैया: 17 सितंबर 1997 को इटावा जनपद से अलग करके गठित किया गया।
  13. कन्नौज: 18 सितंबर 1997 को फर्रुखाबाद जिले से अलग करके बनाया गया।
  14. कासगंज: 17 अप्रैल 2008 को एटा जनपद से अलग करके नया जिला बनाया गया।
  15. अमेठी: 1 जुलाई 2010 को रायबरेली व सुल्तानपुर जिले के हिस्सों को काटकर नया जिला घोषित किया गया।
  16. सम्भल: 2011 में मुरादाबाद व बदायूं जनपद के कुछ हिस्सों को अलग करके बनाया गया।
  17. हापुड़: 2011 में गाजियाबाद जनपद से अलग करके बनाया गया।
  18. शामली: 2011 में मुजफ्फरनगर जिले से अलग करके गठित किया गया।

निष्कर्ष (Conclusion)

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK) का यह शुद्ध और प्रामाणिक संकलन न केवल आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए अचूक अस्त्र है, बल्कि यह राज्य की जटिल प्रशासनिक संरचना को समझने का सबसे आसान माध्यम भी है। परीक्षाओं में अक्सर नवसृजित जिलों की सही तिथियां, उनके मुख्यालय और सीमाओं से जुड़े प्रश्न बहुतायत में पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल को बुकमार्क कर लें ताकि परीक्षा से पहले त्वरित रिवीज़न करने में आसानी हो।

Quiz Time


​📝 कुल प्रश्न: 20 | ⏱️ समय: 10 मिनट

Article Quiz

अब देखें आपने कितना सीखा?

Article पढ़ने के बाद यह quiz आपकी तैयारी check करेगा।